राजस्थान में बारिश का दौर थमने के बाद अब रात में ठंडक बढ़ने लगी है। उदयपुर, सिरोही, प्रतापगढ़, पाली समेत कई शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हो रहा है। सबसे ज्यादा ठंडी रात इन दिनों सिरोही जिले में हो रही है।
यहां तापमान 20 डिग्री से भी नीचे जा रहा है। मौसम विशेषज्ञों ने बताया- राज्य में अगले तीन-चार दिन ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।
कुछ शहरों में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। 17 सितंबर से राज्य में एक कमजोर सिस्टम के आने से दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी जिलों में हल्की बारिश का दौर शुरू हाे सकता है।
पिछले 24 घंटे के दौरान राजस्थान के सभी शहरों में मौसम साफ रहा और धूप रही।
चूरू, बीकानेर, गंगानगर, पिलानी, अलवर में कल अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। सबसे अधिक तापमान श्रीगंगानगर में 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
पारा 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे
राज्य में जहां दिन में तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो रही है, वहीं रात के तापमान में कुछ शहरों में गिरावट दर्ज हो रही है। सिरोही में सबसे ज्यादा ठंडी रात रही, जहां का न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
पाली में न्यूनतम तापमान 21.9, प्रतापगढ़ में 21.6, उदयपुर में 21.6, भीलवाड़ा, टोंक में 22.6-22.6, अजमेर में 22.5 और अलवर, जयपुर में 25-25 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
अब आगे क्या?
मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- राजस्थान में अगले तीन-चार दिन मौसम साफ रहेगा और दिन के तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी।
कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। 17 सितंबर से एक सिस्टम राजस्थान में आएगा, जिसके असर से दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
