• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    September 13, 2025

    राजस्थान कांस्टेबल भर्ती: लाखों उम्मीदवारों के लिए आज बड़ा इम्तिहान, कड़े सुरक्षा इंतजाम

    राजस्थान में पुलिस कांस्टेबल के 10,000 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 13 और 14 सितंबर को लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा में कुल 5,24,740 अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं। पदों में कांस्टेबल सामान्य, चालक, बैंड, पुलिस दूरसंचार और तीन नई महिला बटालियन (अमृता देवी, कालीबाई, पदमिनी देवी) के पद शामिल हैं।

    परीक्षा 13 सितंबर को पुलिस दूरसंचार कांस्टेबल और चालक पदों के लिए अपराह्न 3 बजे से 5 बजे तक आयोजित होगी। 14 सितंबर को दो पारी में (सुबह 10 से 12 बजे और शाम 3 से 5 बजे) कॉन्स्टेबल सामान्य, चालक, आरएसी, एमबीसी, और इंटेलिजेंस पदों की परीक्षा होगी।

    सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर CCTV और जैमर लगाए गए हैं। अभ्यर्थियों की बॉयोमैट्रिक जांच और सघन तलाशी के बाद ही प्रवेश मिलेगा। परीक्षा सामग्री की सुरक्षा के लिए 9 स्तर की पैकिंग और हथियारबंद गार्ड तैनात हैं।

    पुलिस मुख्यालय में 24 घंटे कन्ट्रोल रूम सक्रिय रहेगा, जहां परीक्षा का लाइव मॉनिटरिंग होगा। जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और पुलिस अधिकारियों को परीक्षा के सफल संचालन के लिए निर्देशित किया गया है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories