राजस्थान के झालावाड़, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और उदयपुर जिलों में मंगलवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उदयपुर और प्रतापगढ़ के कुछ हिस्सों में सोमवार को भी हल्की बारिश हुई थी।
जयपुर, टोंक, भीलवाड़ा, अजमेर और अन्य जिलों से मानसून की विदाई हो चुकी है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस सप्ताह के अंत तक राज्य के शेष हिस्सों से भी मानसून विदा हो जाएगा।
मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान में अगले 4-5 दिन मौसम शुष्क रहेगा और दिन में तेज धूप रहने के साथ तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। वहीं, पूर्वी राजस्थान के दक्षिणी हिस्सों (उदयपुर संभाग) में अगले एक-दो दिन हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है।
पिछले 24 घंटों में उदयपुर के गोगुंदा में 15 एमएम, झाड़ोल में 1 एमएम और प्रतापगढ़ के दलोत में 6 एमएम बारिश दर्ज हुई। डूंगरपुर और बांसवाड़ा में सोमवार देर रात हल्के बादल छाए रहे।
दिन के तापमान में वृद्धि
जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक, गंगानगर, चूरू, कोटा, चित्तौड़गढ़ समेत कई शहरों में मौसम ड्राय रहने और तेज धूप के कारण तापमान सामान्य से 2 डिग्री ऊपर दर्ज हुआ। जयपुर में 37, जैसलमेर 37.8, बीकानेर 37, गंगानगर 39.7 और उदयपुर 32.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
