बाड़मेर के आरजीटी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। शादी का ऑर्डर पूरा कर लौट रहे फोटोग्राफर को तेज रफ्तार इनोवा ने सड़क पार करते समय जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कैमरा भी टूटकर सड़क पर बिखर गया। हादसे के बाद इनोवा का ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया।
गुस्साए लोगों ने सड़क पर रखा शव, जाम लगाया
हादसे की खबर लगते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर इकट्ठा हो गए। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने मृतक का शव सड़क पर रखकर धरना शुरू कर दिया और ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। मौके पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पहुंचकर परिजनों को समझाइश दे रहे हैं।
घटना धोलानाडा सर्किल के पास सुबह करीब 9 बजे हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जाब्ता तैनात किया गया। SDM केशव कुमार मीणा भी घटनास्थल पर मौजूद हैं और परिजनों से बातचीत कर रहे हैं।
कंपनी की इनोवा ने मारी टक्कर
आरजीटी SHO अनु चौधरी ने बताया कि धोलानाडा निवासी ओमप्रकाश (22) पुत्र तिलाराम सिरोही से शादी का फोटोग्राफी ऑर्डर पूरा कर सोमवार सुबह घर लौट रहा था। तभी नगर आडेल मार्ग पर आरजीटी कंपनी में लगी इनोवा कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने कंपनी के अधिकारियों को बुलाकर परिजनों से बातचीत करवाई है। डीएसपी सुखराम विश्नोई और गुड़ामालनी थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद है।
परिवार पर गम का पहाड़
ओमप्रकाश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह शादियों में फोटोग्राफी का काम करता था और अलग-अलग जगह ऑर्डर लेकर जाता था। सोमवार सुबह वह सिरोही से शादी का काम पूरा कर अपने गांव लौट रहा था, तभी हादसे का शिकार हो गया।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
