• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 19, 2026

    पेट्रोल पंप कर्मियों से धक्का-मुक्की के बाद पाली के सभी पंप बंद, व्यापारियों में रोष

    पाली में एक पेट्रोल पंप पर सोमवार रात को ड्रम में डीजल भरने से मना करने पर विवाद हो गया। युवक ने अपने 10-12 साथियों को बुलाकर पंप संचालक और स्टाफ के साथ धक्का-मुक्की की। केबिन का कांच तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौके से 2 युवकों को हिरासत में लिया है।

    घटना पाली शहर में सुमेरपुर रोड स्थित भाटी पेट्रोल पंप पर रात करीब 8.30 बजे हुई। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। उधर, घटना से नाराज शहर के पेट्रोल पंप संचालक हड़ताल पर चले गए हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

    पंप संचालक सुभाष परमार ने बताया- एक युवक करीब 35 लीटर क्षमता का ड्रम लेकर पेट्रोल पंप पर आया। उसने सेल्समैन से ड्रम में डीजल भरने के लिए कहा। सेल्समैन ने ड्रम में डीजल भरने से इनकार कर दिया, इसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई। इस पर मैंने समझाइश की और ड्रम में 1 हजार रुपए का डीजल भर दिया, ताकि युवक की गाड़ी चल सके।

    आरोप है कि युवक के इशारे पर बदमाशों ने केबिन तोड़ दिया।
    आरोप है कि युवक के इशारे पर बदमाशों ने केबिन तोड़ दिया।
    बिना पैसे दिए साथियों को बुलाकर हमला करने का आरोप
    सुभाष परमार ने बताया- इसके बाद युवक डीजल के 1 हजार रुपए देने को राजी नहीं हुआ और फोन कर अपने 10-12 साथियों को पेट्रोल पंप पर बुला लिया। हाथों में सरिया लेकर पहुंचे युवकों ने केबिन में बैठे लोगों को बाहर आने का इशारा किया। फिर सरिए से केबिन का कांच तोड़ दिया और तोड़फोड़ की। स्टाफ और मेरे साथ भी धक्का मुक्की की।

    उधर, सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक भागने लगे। पुलिस ने मौके से 2 युवकों को पकड़ा और थाने ले गई। फिलहाल सीसीटीवी के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    ड्रम में फ्यूल देने से मना किया तो जबरदस्ती करने लगे
    पेट्रोल पंप मालिक जावेद भाटी ने कहा- इन दिनों पेट्रोल पंप को फ्यूल की सप्लाई कम हो रही है, इसे देखते हुए हमनें नियम बनाया है कि किसी भी ग्राहक को 1 हजार से ज्यादा का पेट्रोल नहीं देंगे। लेकिन आज रात को कुछ लोग आए और ड्रम में 3 हजार रुपए का फ्यूल मांगा। हमनें एक हजार से ज्यादा देने मना किया तो जबरदस्ती करने लगे। साथियों को बुलाकर हमला किया और तोड़फोड़ की।

    पेट्रोल पंप संचालकों ने बंद किए पेट्रोल पंप
    पाली जिला पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष कार्तिकेय श्रोत्रिय का कहना है- यह हमला हमारे व्यवसाय पर हुआ है। जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तब तक पाली शहर के सारे पेट्रोल पंप बंद रहेंगे और अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। अगर फिर भी कार्रवाई नहीं हुई तो दूसरे चरण में पाली शहर के बाद जिलेभर में भी पेट्रोल पंप बंद रखे जाएंगे।

    बता दें कि एक दिन पहले भी गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र में गुंदोज के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल भरने को लेकर ग्राहक ने पंप संचालक से झगड़ा किया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया।

    Tags :
    Share :

    Top Stories