कोटपूतली–बहरोड़ जिले के बहरोड़ सदर थाना क्षेत्र के ऊंटोली गांव में बुधवार को हृदयविदारक घटना सामने आई। दादी की मौत के कुछ ही समय बाद पोते की करंट लगने से मौत हो गई। इसके बाद गांव के श्मशान घाट में दादी और पोते का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। जब गांव से दोनों की अर्थी निकली तो माहौल गमगीन हो गया और हर किसी की आंखें नम हो गईं।
हेड कॉन्स्टेबल जनार्दन सिंह ने बताया कि ऊंटोली निवासी सतीश कुमार ने बहरोड़ जिला अस्पताल में रिपोर्ट दी। सतीश के अनुसार, बुधवार सुबह वह और उसका चचेरा भाई अजीत सिंह (22) सरसों के खेत में पानी देने गए थे। इसी दौरान चाचा सतवीर सिंह ने फोन कर अजीत को बताया कि दादी शांति देवी (76) का निधन हो गया है और तुरंत घर आ जाओ। दादी लंबे समय से बीमार चल रही थीं।
दादी की मौत की सूचना मिलते ही दोनों घर लौटने की तैयारी करने लगे। उस समय अजीत के हाथ में एल्यूमीनियम का पाइप था। फव्वारे की लाइन बदलते वक्त पाइप ऊपर से गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। करंट लगते ही अजीत मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा।
घटना के बाद सतीश उसे तुरंत गाड़ी से बहरोड़ जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अजीत अपने पिता सतवीर सिंह का बड़ा बेटा था।
दोपहर करीब 2 बजे अजीत का शव गांव पहुंचा तो पूरे गांव में मातम पसर गया। एक ही घर से निकली दो अर्थियों ने हर किसी को भावुक कर दिया। इसके बाद गांव के श्मशान घाट में दादी और पोते का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया।
पुलिस ने दोपहर 1:30 बजे पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
