• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 19, 2026

    पुष्कर घाटी में दर्दनाक हादसा: फॉर्च्यूनर की चपेट में आए बाइक सवार, 3 घायल

    पुष्कर से अजमेर की ओर आ रही तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने सोमवार रात तीन बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अजमेर के जेएलएन अस्पताल पहुंचाया गया। यहां एक युवक की मौत हो गई।

    हादसे के बाद अनियंत्रित फॉर्च्यूनर कार खाई में गिरते-गिरते बच गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवारों को कार काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई। हादसे के बाद कार सवार लोग पहाड़ी की तरफ भाग गए। पुलिस ने कार से भारी मात्रा में शराब की बोतलें बरामद की हैं।

    हादसा सोमवार रात करीब 9:45 बजे पुष्कर घाटी में हुआ। नगरा निवासी जितेंद्र अपने साले रवि कुमार के साथ पुष्कर जा रहे थे। वहीं शास्त्री नगर निवासी रोहित (22) अपने चाचा मधुसूदन वैष्णव (29) के साथ बाइक पर पुष्कर की ओर जा रहे थे। फॉर्च्यूनर ने इनकी बाइक को भी टक्कर मार दी।

    घटना की सूचना मिलते ही अजमेर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला, एडिशनल एसपी सिटी हिमांशु जांगिड़ सहित पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर ट्रैफिक सुचारू कराया।

    एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि शुरुआती जांच में फॉर्च्यूनर कार तेज रफ्तार में होना सामने आया है। मामले की जांच जारी है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories