• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    August 24, 2024

    पूर्व कैबिनेट डॉ रोहित शर्मा के बेटे का निधन , कई महीनों से  बीमार थे

    पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. रोहिताश्व शर्मा के बेटे विकेश शर्मा का निधन हो गया। वे काफी दिनों से बीमार थे। उनका ब्रेन हेमरेज के कारण निधन होना सामने आया है। पूर्व मंत्री के एक बेटे राजेश की पहले मौत हो चुकी है। पांच साल में दोनों बेटों का निधन हो गया। दोनों की बीमारी से मौत हुई है।

    विकेश शर्मा जयपुर में निजी स्कूल चलाते थे। उनकी पत्नी भारती शर्मा ने पिछले विधानसभा चुनाव में थानागाजी से बीजेपी का टिकट मांगा था। विकेश की कई महीनों से तबीयत खराब थी। इलाज के दौरान मौत हुई है। उनकी एक बेटी है।डॉ. रोहिताश्व शर्मा पूर्व मुख्यमंत्री भैरोसिंह शेखावत की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे थे। वे बानसूर से तीन बार विधायक रहे हैं। इस बार बानसूर से असपा के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा और दूसरे नंबर रहे। कम वोट से चुनाव हारे। डॉ. शर्मा बीजेपी के कद्दावर नेता रहे हैं। करीब दो साल से बीजेपी से निष्कासित हैं। वे पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के नजदीकी माने जाते हैं।

    Tags :
    Share :

    Top Stories