जयपुर के बरकत नगर इलाके में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब करीब 90–95 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती कार ने चार वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार 23 वर्षीय सुनील की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बाइक कैब चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरा हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया है।
जन्मदिन से 6 दिन पहले बुझी जिंदगी
चूरू निवासी सुनील प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जयपुर में रह रहा था। परिवार ने बताया कि सुनील ने VDO समेत कई परीक्षाएं पास की थीं और वह दो बार RAS प्रीलिम्स भी क्वालिफाई कर चुका था। मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए वह जयपुर आया हुआ था।
16 दिसंबर को उसका जन्मदिन था, लेकिन किस्मत ने उससे पहले ही सब छीन लिया।
बहन की शादी से लौट रहा था सुनील
छोटे भाई मनफूल ने बताया कि 15 दिन पहले बहन की शादी हुई थी। सुनील इसी सिलसिले में चूरू गया था और सोमवार को ट्रेन से जयपुर पहुंचकर बाइक कैब से अपने गोपालपुरा स्थित PG लौट रहा था, तभी कार ने तेज रफ्तार में उसे टक्कर मार दी।
कार में तीन लोग सवार, हादसे के बाद फरार
बजाज नगर थाना प्रभारी पूनम चौधरी के मुताबिक हादसा बरकत नगर चौराहे के पास लक्ष्मी स्वीट्स के पास हुआ। पुलिस ने RJ 45 CQ 6618 नंबर की कार की पहचान कर ली है। यह वाहन ओमप्रकाश शर्मा के नाम पर रजिस्टर्ड है, लेकिन घटना के समय गाड़ी कोई और चला रहा था।
कार में एक महिला समेत तीन लोग सवार थे, जो हादसे के बाद फरार हो गए। पुलिस ने वाहन मालिक से संपर्क किया है और पूछताछ जल्द की जाएगी।
परिवार में मातम, आर्थिक तंगी के बावजूद पढ़ाया था बेटा
सुनील किसान परिवार से था। पिता सीताराम खेती करते हैं और मां सुमन देवी घर व खेत दोनों संभालती हैं। परिवार को सुनील से बड़ी उम्मीदें थीं, खासकर इसलिए क्योंकि ग्राम सेवक विकास अधिकारी का रिजल्ट भी जल्द सामने आने वाला था।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच जारी
पुलिस ने कार मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ड्राइवर और अन्य सवारों की तलाश जारी है। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों में गुस्सा है, क्योंकि रात के समय संकरी गलियों में इतनी तेज रफ्तार कार ने क्षेत्र में दहशत फैला दी।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
