• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    September 27, 2025

    प्रिंसिपल के निलंबन की मांग पर यूथ कांग्रेस का हंगामा, कॉलेज गेट पर टायर जलाए

    अजमेर के गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में शनिवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कॉलेज गेट पर टायर जलाकर और चढ़कर नारेबाजी की गई। सूचना मिलते ही आदर्श नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हो गई।

    प्रदर्शनकारी छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर भ्रष्टाचार और छात्राओं की सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाया। यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा ने कहा कि प्रिंसिपल की कार्यशैली पर सवाल हैं और हाल ही में छात्रा से जुड़ी घटना की जिम्मेदारी भी प्रशासन की है।

    यूथ कांग्रेस की चेतावनी

    • छात्राओं की सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन जारी रहेगा।
    • यदि प्रिंसिपल को निलंबित नहीं किया गया, तो आंदोलन और तेज होगा।

    Tags :
    Share :

    Top Stories