• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    September 09, 2025

    परीक्षा से पहले मेंहदी से परहेज़ करें, परीक्षण जारी है: कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष की सलाह

    कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) के अध्यक्ष आलोक राज ने कहा है कि प्रदेश में जल्द ही टैबलेट आधारित भर्ती परीक्षाएं शुरू होंगी। इसके लिए IIT कानपुर और IIT मद्रास के सहयोग से परीक्षण चल रहा है। शुरुआत में 5 से 10 हजार अभ्यर्थियों की परीक्षाएं टैबलेट्स पर कराई जाएंगी, फिर यह संख्या चरणबद्ध तरीके से बढ़ाई जाएगी।

    ऑनलाइन परीक्षा के लिए लाखों कंप्यूटरों की जरूरत
    आलोक राज ने बताया कि ऑनलाइन एग्जाम के लिए लाखों कंप्यूटरों की जरूरत होगी, जबकि वर्तमान में सिर्फ 20 हजार कंप्यूटर उपलब्ध हैं, वो भी निजी स्कूल-कॉलेजों में। इसलिए टैबलेट बेस्ड एग्जाम को प्राथमिकता दी जा रही है। शुरुआत में 10 से 15 हजार टैबलेट्स तैयार किए जाएंगे।

    नकल रोकने के लिए सख्त इंतजाम
    टैबलेट आधारित परीक्षाओं में नकल और पेपर लीक रोकने के लिए विशेष तकनीकी परीक्षण चल रहा है। डमी कैंडिडेट्स की पहचान रोकने के लिए बायोमेट्रिक व फेस स्कैनिंग सिस्टम तैयार किया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर एक घंटे पहले सीलिंग और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी। पेपर सेट की जानकारी अंतिम क्षण तक गोपनीय रखी जाएगी।

    मेहंदी लगाने से बचें अभ्यर्थी
    अध्यक्ष आलोक राज ने खासतौर पर छात्राओं से अपील की है कि वे परीक्षा से पहले हाथों की उंगलियों पर मेहंदी न लगाएं। इससे बायोमेट्रिक स्कैनिंग में दिक्कत आती है। जरूरत पड़ने पर फेस स्कैनिंग की जाएगी, लेकिन सभी को स्कैनिंग से गुजरना अनिवार्य होगा।

    Tags :
    Share :

    Top Stories