अलवर में सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को जिला अस्पताल में मृतकों के परिजन और पुलिस आमने-सामने हो गए। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शवों का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग पर अड़ गए।
परिजनों का आरोप है कि हादसा नीलगाय से नहीं, बल्कि विजय मंदिर थाना क्षेत्र की पुलिस 112 जीप की टक्कर से हुआ है। उनका कहना है कि पुलिस इस घटना को नीलगाय से टकराने का मामला बताकर ड्राइवर को बचाने की कोशिश कर रही है।
इस पूरे प्रकरण में राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ड्राइवर को बचाने में जुटा हुआ है और सच्चाई को दबाया जा रहा है।
विजय मंदिर थाना SHO प्रेमलता वर्मा और CO ग्रामीण शिवानी शर्मा मौके पर पहुंचीं और परिजनों से समझाइश की। इसके बाद परिजनों ने पुलिस 112 वाहन और उसके ड्राइवर के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। शिकायत की कॉपी एक कॉन्स्टेबल के जरिए थाने भेजी गई है। परिजनों की मांग है कि पहले मुकदमा दर्ज कर उसकी प्रति दी जाए, इसके बाद ही पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।
यह हादसा रविवार शाम करीब 7 बजे जटियाना गांव के पास बहरोड़ रोड स्थित एक मोटल होटल के सामने हुआ था। मृतक रामधन (32), निवासी अमृत बास, और उसका चचेरा भाई शेर सिंह (33) की मौके पर ही मौत हो गई थी। दोनों के शव अभी जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखे हुए हैं।
मृतकों के परिजन यादराम ने बताया कि पुलिस ने रात में सूचना दी थी कि नीलगाय से टकराने के कारण हादसा हुआ। लेकिन जब परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो वहां मौजूद ट्रैक्टर चालकों और स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार पुलिस 112 जीप ने बाइक को टक्कर मारी थी। टक्कर के बाद ड्राइवर ने थाने में सूचना दी और दूसरी पुलिस गाड़ी बुलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि शिकायत दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
