पाली में RTO गार्ड को ट्रेलर ने कुचला, मौके पर मौत; चालक फरार
पाली जिले में जाडन टोल प्लाजा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में RTO के संविदाकर्मी गार्ड की मौत हो गई। वाहन जांच के दौरान एक ट्रेलर चालक ने गार्ड को कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। हादसे में गार्ड के सिर और सीने के ऊपर से ट्रेलर के टायर गुजर गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना गुरुवार देर रात करीब 12:30 बजे की है। RTO इंस्पेक्टर शंभूलाल बलाई ने बताया कि केशव नगर निवासी रामलाल (52) जाडन टोल प्लाजा के पास वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान पाली से सोजत की ओर जा रहे एक ट्रेलर को रोकने के लिए उन्होंने चालक को वाहन साइड में लगाने का इशारा किया। आरोप है कि चालक ने वाहन रोकने के बजाय ट्रेलर सीधे रामलाल के ऊपर चढ़ा दिया और फरार हो गया।
हादसे के बाद रामलाल की चीख सुनकर RTO टीम मौके पर पहुंची और उन्हें गंभीर हालत में एंबुलेंस से बांगड़ हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हादसे का मंजर इतना भयावह था कि मौके पर पहुंचे RTO इंस्पेक्टर शंभूलाल बलाई की तबीयत भी बिगड़ गई। उन्हें भी बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
रामलाल भारतीय सेना से रिटायर थे और पिछले करीब आठ वर्षों से पाली RTO कार्यालय में संविदा पर गार्ड के रूप में कार्यरत थे।
हादसे के बाद बांगड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पिता के शव के पास बैठे बच्चे बिलखते रहे और उन्हें वापस लाने की गुहार लगाते रहे। यह दृश्य देखकर अस्पताल में मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
AC ब्लास्ट से कैसे बचें? ओवरहीटिंग से लेकर खराब वायरिंग तक, जानिए खतरे की पूरी वजह
- Author
- June 01, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
