जालोर में पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल की गाड़ी पर रविवार रात को सरकारी टीचर राजेंद्र सिंह ने हमला कर दिया। घटना बागोड़ा रोड, तानू होटल के पास हुई।
मंत्री की गाड़ी ओवरटेक करते समय आरोपी टीचर की कार से टच हो गई। आक्रोशित टीचर ने अपने वाहन से मंत्री की गाड़ी के सामने जगह बना दी और ड्राइवर पर हमला कर दिया। मंत्री के बीच-बचाव करने पर आरोपी गाड़ी के गेट पर मुक्के मारने लगा। करीब डेढ़ मिनट बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने सूचना मिलने के बाद राजेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जालोर के बिशनगढ़ स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। कोतवाली थाना अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि यह केवल साइड से कहासुनी का मामला था।
पूर्व मंत्री मेघवाल उस समय जिला कांग्रेस कमेटी की रायशुमारी और प्रेस वार्ता के सिलसिले में शहर में मौजूद थे। घटना के समय पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे और आरसीए के पूर्व अध्यक्ष वैभव गहलोत भी मौजूद थे।
मंत्री ने बताया कि आरोपी शराब के नशे में था। ड्राइवर ने घटना का वीडियो और नंबर प्लेट की फोटो पुलिस को भेजी। फिलहाल थाने में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
AC ब्लास्ट से कैसे बचें? ओवरहीटिंग से लेकर खराब वायरिंग तक, जानिए खतरे की पूरी वजह
- Author
- June 01, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
