महीने की शुरुआत में जयपुर के एसएमएस अस्पताल में लगी आग से प्रदेश अभी उबर नहीं पाया था कि मंगलवार दोपहर जैसलमेर–जोधपुर हाईवे पर चलती निजी बस में भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है और दर्जनों यात्री गंभीर रूप से झुलस गए हैं। कई घायल अस्पतालों में इलाजरत हैं और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रामदेवरा क्षेत्र से गुजरते समय बस में अचानक धुआं उठना शुरू हुआ। यात्रियों ने रोकने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही पलों में आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन तब तक भारी जनहानि हो चुकी थी। मृतकों में जैसलमेर के पत्रकार राजेंद्र सिंह चौहान भी शामिल हैं।
प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि बस में पटाखे रखे हुए थे, जिससे आग और भयानक हो गई। घायलों को जोधपुर के एमडीएम और महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुख्यमंत्री ने जताया शोक
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत हृदय विदारक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता देने के निर्देश दिए।
राजनीतिक प्रतिक्रिया
नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने हादसे पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री और सत्ताधारी दल के प्रदेश अध्यक्ष की संवेदनशीलता पर टिप्पणी की। उन्होंने ट्वीट में कहा कि जैसलमेर के निकट बस हादसे में गंभीर रूप से झुलसे लोगों को एयरलिफ्ट कर जोधपुर या जयपुर ले जाने का विकल्प अपनाया जा सकता था, जैसा हाल ही में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की धर्मपत्नी के लिए किया गया।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
