• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    February 07, 2026

    ऑपरेशन सिंदूर में तुर्की के पाक समर्थन का आरोप, कार्यकर्ताओं ने जताई नाराजगी

    उदयपुर वर्ल्ड म्यूज़िक फेस्टिवल में तुर्की की सिंगर सेलीन सुम्बुलटेपे को आमंत्रित किए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। NSUI (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया) कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर विरोध प्रदर्शन कर शनिवार रात प्रस्तावित शो को रद्द करने की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (सिटी) जितेंद्र ओझा को ज्ञापन सौंपा।

    NSUI पदाधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तुर्की ने पाकिस्तान का समर्थन किया था, ऐसे में तुर्की के कलाकारों को मंच देना गलत है। पूर्व जिला अध्यक्ष मोहित नायक ने कहा कि महाराणा प्रताप की पवित्र धरती पर ऐसे कलाकारों को प्रस्तुति की अनुमति देना उचित नहीं है। मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई है।

    कौन हैं सेलीन सुम्बुलटेपे
    सेलीन सुम्बुलटेपे तुर्की की लोकप्रिय फ्यूजन फोक-पॉप गायिका हैं। उन्होंने 2024 में ‘हेमहाल’ एल्बम जारी किया, जिसमें लेबनान के कलाकार जैद हमदान के साथ काम किया। यह एल्बम उनके होमटाउन हाटे से प्रेरित है, जो 2023 के भूकंप से प्रभावित हुआ था। 2025 में वे ARTE ट्रैक्स ईस्ट डॉक्यूमेंट्री में भी नजर आई थीं।

    वर्ल्ड म्यूज़िक फेस्टिवल का आयोजन जारी
    गांधी ग्राउंड में चल रहे तीन दिवसीय वर्ल्ड म्यूज़िक फेस्टिवल की शुरुआत शुक्रवार रात कैलाश खेर की प्रस्तुति से हुई। शनिवार को टर्किश पॉप, केमरून का अफ्रो-पॉप रॉक और सिंगर जोनीता की प्रस्तुतियां प्रस्तावित हैं। प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories