राजस्थान के जैसलमेर में भारतीय सेना का अब तक का सबसे बड़ा संयुक्त युद्धाभ्यास होने जा रहा है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह सबसे बड़ा मिलिट्री एक्सरसाइज माना जा रहा है, जिसमें आर्मी, नेवी और एयरफोर्स की यूनिट्स एक साथ दुश्मन के ठिकानों पर त्वरित कार्रवाई का प्रदर्शन करेंगी।
31 अक्टूबर से जारी यह अभ्यास ‘त्रिशूल’ अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। आखिरी दो दिनों में ‘मरू ज्वाला’ और ‘अखंड प्रहार’ नाम से बड़े अभ्यास किए जाएंगे। 13वें दिन यानी 11 नवंबर को इसका ग्रैंड फिनाले होगा, जिसे दक्षिणी कमान के वरिष्ठ अधिकारी निरीक्षण करेंगे।
रियल टाइम अटैक की होगी परीक्षा
11 नवंबर को होने वाले इस फाइनल अभ्यास में सेना रेगिस्तान के कठिन इलाकों में आतंकवादी ठिकानों और दुश्मन की अग्रिम चौकियों पर संयुक्त हमला करने की क्षमता दिखाएगी।
इसमें थल सेना की मैकेनाइज्ड और आर्मर्ड कोर (टैंक रेजिमेंट) भाग लेगी, जबकि वायुसेना की तरफ से लड़ाकू हेलीकॉप्टर और हवाई निगरानी प्लेटफॉर्म शामिल रहेंगे। नेवी के कमांडो भी संयुक्त अभियान में हिस्सा लेंगे।
अभ्यास दिन और रात दोनों समय में किया जाएगा, ताकि रियल-टाइम वॉर सिचुएशन और बैक अटैक की तैयारी को परखा जा सके।
दुश्मन के इलाके में घुसकर प्रभुत्व कायम करने का अभ्यास
11 नवंबर को होने वाला ‘अखंड प्रहार’ ऑपरेशन त्रिशूल का ग्रैंड फिनाले होगा। इसका उद्देश्य दुश्मन के इलाके में घुसकर पूर्ण पलटवार (ऑल-आउट ऑफेंसिव) करना है।
तीनों सेनाएं एक साथ हमला कर लाइव फायरिंग, रियल-टाइम वॉर सिचुएशन और मल्टी-डायरेक्शन अटैक का प्रदर्शन करेंगी। इस दौरान आर्टिलरी, टैंक, एयर सपोर्ट और स्पेशल फोर्सेज का संयुक्त संचालन होगा।
अभ्यास का उद्देश्य
इस अभ्यास का मकसद यह साबित करना है कि भारतीय सेना किसी भी परिस्थिति में, विशेषकर रेगिस्तान जैसे कठिन इलाकों में, तेजी से और सटीक कार्रवाई करने में सक्षम है।
साथ ही यह भी दिखाना कि तीनों सेनाएं मिलकर कम से कम समय में दुश्मन को तीनों मोर्चों पर मात देने की क्षमता रखती हैं।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
