नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET-UG 2026 अभ्यर्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस रिफंड पोर्टल शुरू कर दिया है। इस संबंध में एजेंसी ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा के अनुसार, इस प्रक्रिया से देशभर के करीब 22.79 लाख छात्रों को फायदा मिलेगा। एनटीए को कुल करीब 319 करोड़ रुपए रिफंड करने होंगे।
छात्र NEET-UG 2026 के रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर लॉग-इन कर रिफंड लिंक के जरिए अपनी बैंक डिटेल्स अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए 27 मई तक का समय दिया गया है। विद्यार्थियों को अकाउंट होल्डर का नाम, बैंक अकाउंट नंबर, बैंक का नाम और IFSC कोड भरना होगा। साथ ही कैंसिल चेक की स्कैन कॉपी अपलोड करने का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है, हालांकि यह अनिवार्य नहीं है।
एजुकेशन एक्सपर्ट्स ने छात्रों को बैंक डिटेल्स भरते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है, क्योंकि जानकारी सबमिट होने के बाद उसमें किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जा सकेगा। जिन छात्रों ने अभी तक बैंक जानकारी अपलोड नहीं की है, उन्हें अंतिम तिथि से पहले प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है।
गौरतलब है कि NEET परीक्षा 3 मई को आयोजित हुई थी। बाद में पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद एसओजी और सीबीआई ने कार्रवाई की थी। जांच के दौरान कई गिरफ्तारियां हुईं। इसके बाद NTA ने परीक्षा रद्द कर दी थी। अब NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
