जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारी किस तरह से बिल्डरों के हित में काम कर रहे हैं। इसका खुलासा हाल ही स्थानीय निधि अंकेक्षण विभाग की ओऱ से राज्य विधानसभा में पेश की गई एक ऑडिट रिपोर्ट से हुआ है। इसमें बताया गया है कि जेडीए के अफसरों ने गोकुल नगर (गोकुलपुरा) स्कीम में आवंटित कार्नर भूखंड जीएच-1 की 1 करोड़ 26 लाख 80 हजार रुपए की शहरी जमाबंदी राशि (लीज) नहीं वसूली। इसके लिए कोई कार्रवाई भी नहीं की।
ऑडिट रिपोर्ट के मुताबिक जयपुर विकास प्राधिकरण के जोन संख्या 16 की वित्तीय वर्ष 2020-21 और वित्तीय वर्ष 2021-22 की ऑडिट से पता चला कि नीलामी के माध्यम से गोकुलपुरा स्कीम में मैसर्स गुमान बिल्डर्स एंड डेवलपर्स प्रा. लि. जरिए निदेशक शंकर लाल खंडेलवाल को जीएच–1 क्षेत्रफल 5283.37 वर्गमीटर आवंटित किया गया था। इस प्लॉट के मांग-पत्र की राशि जमा कराने के बाद 11 दिसंबर, 2014 को कब्जा पत्र जारी किया गया।
कब्जा पत्र की शर्तों को भी किया नजरअंदाजः
कब्जा पत्र के बिंदु संख्या 2 के अनुसार इस भूखंड की शहरी जमाबंदी राशि (लीज) 450 रुपए प्रति वर्गमीटर है, जो पहले 5 साल के लिए 225 रुपए प्रति वर्गमीटर की दर से देय थी। इसके पश्चात प्रत्येक 15 साल में इसे बदला जा सकता था। बिंदु संख्या 3 के अनुसार शहरी जमाबंदी राशि कब्जा पत्र जारी होने की दिनांक से देय होती है जो प्रत्येक वर्ष के 31 मार्च से पहले एडवांस जमा कराई जाएगी। इसके उल्लंघन पर ब्याज वसूला जाना चाहिए था। लेकिन, जेडीए के अफसरों ने इस ओऱ कोई ध्यान ही नहीं दिया।
जांच दल को चिट्ठी का जवाब तक नहीं दियाः
ऑडिट रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले की वस्तुस्थिति जानने के लिए जांच दल द्वारा जेडीए को 5 जनवरी 2023 को मीमो जारी किया गया। लेकिन, इसका कोई जवाब ही नहीं दिया गया। इस पर जून, 2024 में यह मामला नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन विभाग के ध्यान में लाया गया। लेकिन, जवाब नहीं मिलने पर अक्टूबर, 2024 में फिर से विभाग को स्मरण पत्र लिखा गया।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
