टोंक जिले के निवाई स्थित डॉ. के.एन. मोदी यूनिवर्सिटी में अटेंडेंस पूरी करने और परीक्षा में बैठाने के नाम पर 20 हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में एसीबी ने बीएड विभाग की एचओडी और एक प्रोफेसर को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई शुक्रवार को एसीबी टोंक की टीम ने की।
एडिशनल एसपी ऋषिकेश मीणा ने बताया कि बीएड विभाग की एचओडी मीनू मंगल और प्रोफेसर रमेश मीणा को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। एसीबी की टीम ने यूनिवर्सिटी परिसर में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
एसीबी के अनुसार 12 मई को बीएड सेकेंड ईयर के एक छात्र ने शिकायत दी थी कि उसकी अटेंडेंस कम होने के कारण उसे परीक्षा में बैठने से रोका जा रहा है। अटेंडेंस सेटल करने और परीक्षा में बैठाने के बदले 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई थी। इसी तरह की शिकायत एक छात्रा ने भी की थी, जिसके दो पेपर छूट चुके थे।
शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने 18 मई को मामले का सत्यापन किया। जांच में आरोप सही पाए जाने पर शुक्रवार को ट्रैप कार्रवाई की गई। रिश्वत की राशि का लेन-देन होते ही टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
एसीबी का कहना है कि मामले में दो छात्रों की शिकायत मिली थी, लेकिन जांच के दौरान ऐसे कई और छात्रों के सामने आने की संभावना है। यूनिवर्सिटी से अटेंडेंस रजिस्टर जब्त कर लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
बातचीत से निकला समाधान: SBI कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल फिलहाल टली
- Author
- May 24, 2026
-
टॉप-10 कंपनियों में बढ़ी चमक: रिलायंस, TCS और ICICI बैंक ने जोड़े हजारों करोड़
- Author
- May 24, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
