शराब के लिए रुपए नहीं देने पर दो बदमाश हैवानियत पर उतर आए। सड़क पर शराब ठेके के सामने ही बीसीए स्टूडेंट को घेर लिया और लकड़ी, बीयर की बोतलों, थप्पड़-मुक्कों से बेरहमी से पीटते हुए उसे लहूलुहान कर दिया। हमलावरों ने युवक के सिर पर बड़ा पत्थर फेंककर जान लेने की भी कोशिश की। स्टूडेंट करीब डेढ़ मिनट तक खुद को बचाने के लिए जूझता रहा।
NH-325 पर वारदात, VIDEO आया सामने
मामला सिवाना थाना क्षेत्र का है। घटना 27 दिसंबर को नेशनल हाईवे-325 पर रमणिया गांव के पास हुई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और दो आरोपियों को डिटेन कर पूछताछ की।
दो आरोपी डिटेन, शांतिभंग में गिरफ्तारी
पुलिस ने अर्जुन और किशन (दोनों निवासी मोकलसर) को डिटेन किया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि शराब के लिए रुपए नहीं देने पर युवक के साथ मारपीट की गई। शांतिभंग में गिरफ्तारी के बाद दोनों को कोर्ट में पेश कर जमानत पर छोड़ दिया गया।
दो दिन अस्पताल में भर्ती रहा स्टूडेंट
घायल युवक राजूराम (25), पुत्र जगदीश, निवासी मोकलसर (बीकानेर) को सिवाना अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। दो दिन के इलाज के बाद रविवार शाम को उसे छुट्टी दी गई।
BCA स्टूडेंट है पीड़ित
पीड़ित के भाई गोरखराम ने बताया कि राजूराम बीसीए का छात्र है और कंप्यूटर कोर्स कर रहा है। घटना के समय वह किसी काम से रमणिया गांव गया था। परिवार की ओर से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।
वीडियो में दिखी पूरी हैवानियत
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दो युवक पहले गाली-गलौज करते हैं और फिर अचानक हमला कर देते हैं। लकड़ी और बीयर की बोतलों से मारपीट की जाती है, थप्पड़-मुक्के बरसाए जाते हैं और बाद में एक आरोपी हाईवे किनारे पड़ा बड़ा पत्थर उठाकर युवक पर फेंक देता है। पत्थर निशाने से चूक गया, जिससे युवक की जान बच गई।
लोगों ने बीच-बचाव कर बचाया
घटना के दौरान कई लोग तमाशबीन बने रहे। इसी बीच एक युवक ने साहस दिखाते हुए बीच-बचाव किया और घायल स्टूडेंट को बदमाशों से छुड़ाया।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
