• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    September 21, 2025

    नरेश मीणा से मुलाकात पर घिरीं सांसद संजना, पार्टी नेताओं में शुरू हुई बयानबाजी

    भरतपुर से कांग्रेस सांसद संजना जाटव शनिवार को जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल में भर्ती युवा नेता नरेश मीणा से मिलने पहुंचीं। मुलाकात के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कीं, जिसके बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गईं।

    गौरतलब है कि नरेश मीणा ने 2024 में देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस से टिकट न मिलने पर बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ा था। वे दूसरे स्थान पर रहे, जबकि कांग्रेस तीसरे स्थान पर खिसक गई थी।

    संजना जाटव की पोस्ट पर भरतपुर राजपरिवार के सदस्य अनिरुद्ध सिंह ने तीखी टिप्पणी करते हुए लिखा— “इस महिला को हर मामले में राय रखनी होती है, फोटोग्राफ के लिए कुछ भी।”

    वहीं, संजना जाटव ने सफाई देते हुए कहा— “पार्टी अपनी जगह है और इंसानियत अपनी जगह। मानवता के नाते मिलना जरूरी था।”

    इस मामले पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिनेश सूपा ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में है और वे संजना जाटव से इस विषय पर बात करेंगे।

    Tags :
    Share :

    Top Stories