जयपुर में परिवहन विभाग की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। शनिवार सुबह आमेर तहसील के बिलोचा गांव स्थित दिल्ली बायपास पर आरटीओ सेकेंड के उड़नदस्ते और एक ट्रक ड्राइवर के बीच हुई कहासुनी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में ड्राइवर आरोप लगाता है कि उसकी गाड़ी को बिना कारण 4–5 किलोमीटर तक पीछा कर रोक लिया गया। जब उसने वीडियो बनाते हुए इंस्पेक्टर से नाम पूछा, तो अधिकारी ने बेहद अपमानजनक जवाब दिया—
“जो तेरे बाप का नाम है, वही मेरा नाम है।”
कुछ ही सेकंड बाद वीडियो में थप्पड़ की आवाज भी सुनाई देती है। इंस्पेक्टर ड्राइवर पर लूटपाट जैसे आरोप लगाकर उसे भगाने को कहता है, जबकि ड्राइवर बार-बार सिर्फ इतना कहता है—
“मैंने तो सिर्फ आपका नाम पूछा है।”
कर्मचारियों ने मोबाइल बंद कराने की कोशिश की
वीडियो में दस्ते के कर्मचारी भी ड्राइवर को रिकॉर्डिंग रोकने के लिए कहते दिखे। वहीं पास खड़ा एक युवक बोलता है— “ये अधिकारी हैं, कुछ भी कर सकते हैं।”
इंस्पेक्टर का नाम सामने आया
वीडियो में दिख रहे अधिकारी की पहचान आरटीओ सेकेंड के इंस्पेक्टर तनसुख टांक के रूप में की जा रही है। ड्राइवर व एसोसिएशन का कहना है कि वीडियो में साफ चेहरा दिखने के बावजूद उन्होंने पहले खुद को “बाबूलाल” बताया और फिर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया।
एसोसिएशन का विरोध
ड्राइवर एसोसिएशन ने इस घटना पर कड़ा विरोध जताते हुए कहा—
“आरटीओ दस्ता भारी वाहन चालकों से रोज अभद्रता करता है। बेवजह रोकना, धमकाना और गाली-गलौज आम बात हो गई है। अब सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।”
विभाग करेगा जांच
परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा—
“वीडियो संज्ञान में आया है। जांच कर जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
