झुंझुनूं के गुढ़ागौड़जी थाना इलाके के बामलास गांव की नीम की ढाणी में गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात एक परिवार पर हमला हुआ। हमलावरों ने नाबालिग बेटी और मां से गाली-गलौच की और बेटी को जबरन उठाने की कोशिश की। विरोध करने पर मां की आंखों में लाल मिर्च फेंका गया, जबकि उनके देवर पर कुल्हाड़ी और केबल से हमला किया गया।
हमलावरों ने घर के बाहर खड़ी बाइक और पिकअप में भी आग लगा दी। पिकअप जलकर खाक हो गई, बाइक और पानी की पाइप भी क्षतिग्रस्त हुई, जिससे खेतों की सिंचाई प्रभावित हुई।
पीड़िता सुमन देवी ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने इसी समूह के खिलाफ मारपीट और घर में तोड़फोड़ की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर बदमाशों ने दुबारा जानलेवा हमला किया।
घटना 9 अक्टूबर की दोपहर लगभग 2:30 बजे हुई। 2 गाड़ियों में सवार होकर गांव के राकेश, उर्मिला, सुरेश, राजकुमार और उनके 4-5 अन्य साथियों ने घर पर हमला किया। हमले के दौरान सुमन की बेटी अनीता को उठाने की कोशिश की गई, सुमन देवी पर लाल मिर्च फेंका गया और देवर लोकूराम पर लकड़ी, कुल्हाड़ी और केबल से हमला किया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस मौके पर देर से पहुंची, तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। इस आगजनी और हमले से लाखों रुपए का नुकसान हुआ।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
AC ब्लास्ट से कैसे बचें? ओवरहीटिंग से लेकर खराब वायरिंग तक, जानिए खतरे की पूरी वजह
- Author
- June 01, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
