• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    September 18, 2025

    MLA को थप्पड़ मारने की धमकी पर बवाल: बीजेपी के पूर्व पार्षद के खिलाफ JEN ने दर्ज करवाई FIR

    जैसलमेर में पूर्व बीजेपी पार्षद गिरधरसिंह सोढा के खिलाफ शहर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। नगर परिषद के JEN सुशील कुमार ने उन पर मारने की धमकी देने और राजकार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है।

    घटना बुधवार को नगर परिषद सभागार में आयोजित शहरी सेवा शिविर के उद्घाटन समारोह की है। कार्यक्रम के दौरान सोढा ने सबके सामने JEN को थप्पड़ मारने की धमकी देकर हंगामा किया। इस पर मौजूद विधायक छोटूसिंह भाटी और ADM परसराम सैनी ने नाराजगी जताई और पूर्व पार्षद को सभागार से बाहर निकालने को कहा।

    शहर कोतवाल प्रेमदान रतनू ने बताया कि JEN की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, नगर परिषद कमिश्नर लजपाल सिंह ने कहा कि अधिकारी को सबके सामने धमकाना और दुर्व्यवहार करना कतई बर्दाश्त नहीं है, मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

    Tags :
    Share :

    Top Stories