बहरोड़ के पूर्व विधायक बलजीत यादव को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जयपुर स्थित विशिष्ट न्यायालय CBI संख्या-3 में पेश किया, जहां कोर्ट ने उन्हें 3 दिन के रिमांड पर भेज दिया। मामले की अगली सुनवाई 7 फरवरी को होगी। जज खगेंद्र कुमार शर्मा ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह आदेश दिया।
कोर्ट में पेशी के दौरान बलजीत यादव ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बहरोड़ विधायक जसवंत यादव अपने बेटे को राजनीति में आगे बढ़ाने के लिए उन्हें झूठे मामले में घसीट रहे हैं।
पूर्व विधायक पर स्थानीय क्षेत्र विकास निधि (MLA LAD Fund) से 3 करोड़ रुपये से अधिक की राशि के दुरुपयोग और गबन का आरोप है। ईडी ने यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की है। ईडी ने मंगलवार रात अलवर के शाहजहांपुर टोल प्लाजा से उन्हें हिरासत में लिया था, जिसके बाद जयपुर कार्यालय में पूछताछ कर गिरफ्तार किया गया।
कोर्ट में क्या हुआ
सुनवाई के दौरान बलजीत यादव के वकीलों ने रिमांड का विरोध करते हुए कहा कि जिस फर्म के खाते में पैसे जाने की बात कही जा रही है, उससे यादव का पहले से संपत्ति विवाद है। उन्होंने तर्क दिया कि टेंडर पंचायत समिति की प्रक्रिया के तहत अखबारों में प्रकाशित हुए थे और बलजीत यादव का उससे कोई सीधा संबंध नहीं है। साथ ही यह भी कहा गया कि यदि यादव भाजपा में शामिल हो जाते तो उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती।
वहीं ईडी के वकीलों ने आरोप लगाया कि बलजीत यादव ने फर्जी फर्म बनवाकर फंड डायवर्ट किया और आगे की पूछताछ के लिए 6 दिन का रिमांड मांगा। करीब पांच घंटे चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने 3 दिन का रिमांड मंजूर कर लिया।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
