महर्षि दयानंद सरस्वती यूनिवर्सिटी (MDS), अजमेर ने परीक्षा कॉपियों की जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए नए नियम लागू किए हैं। अब उत्तर-पुस्तिका (आंसर-शीट) के पहले पेज पर अंक अंकों के साथ-साथ शब्दों में भी लिखना अनिवार्य होगा। साथ ही, कॉपी के अंदर लिखे अंक और पहले पेज पर दर्ज अंक पूरी तरह समान होने चाहिए।
यूनिवर्सिटी ने सभी कॉलेज प्रिंसिपल, परीक्षा केंद्र इंचार्ज और कॉपी जांचने वाले शिक्षकों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा नियंत्रक सुनील टेलर के अनुसार, अंकों में ओवरराइटिंग न्यूनतम रखी जाए। यदि किसी कारणवश गलती हो जाती है, तो गलत अंक को काटकर पास में सही अंक लिखते हुए जांचकर्ता के हस्ताक्षर करना जरूरी होगा।
RTI के मद्देनज़र सख्ती
पहले पेज पर प्रत्येक प्रश्न के अंक स्पष्ट रूप से दर्ज करना और कुल योग (टोटल) सही लिखना अनिवार्य किया गया है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि यदि कोई छात्र सूचना के अधिकार (RTI) के तहत कॉपी की प्रति मांगता है, तो किसी तरह की असंगति या विवाद न हो।
खाली पेज पर क्रॉस अनिवार्य
उत्तर समाप्त होने के बाद कॉपी में जो पेज खाली बचते हैं, उन सभी पर क्रॉस का निशान लगाना होगा, ताकि किसी भी तरह की छेड़छाड़ की गुंजाइश न रहे।
यूनिवर्सिटी ने स्पष्ट किया है कि कॉपी जांच के दौरान ईमानदारी और गोपनीयता का कड़ाई से पालन किया जाए। नए नियमों से मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और परिणामों को लेकर होने वाले विवादों में कमी आने की उम्मीद है।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
अलवर में अगले 2 दिन तक घने कोहरे की चेतावनी, बढ़ेगी परेशानी
- Author
- February 02, 2026
-
MDS यूनिवर्सिटी में बदला परीक्षा मूल्यांकन सिस्टम, आंसर-शीट के अंदर भी लिखेंगे मार्क्स
- Author
- February 02, 2026
-
सरकारी कर्मचारी ने कलेक्टर के नाम से बांटे फर्जी नौकरी आदेश, 15 युवकों से लाखों की ठगी
- Author
- February 02, 2026
-
मणिपुर में सरकार गठन की तैयारी तेज, दिल्ली में एनडीए की अहम बैठक
- Author
- February 02, 2026
-
पूर्व मंत्रियों के आवासों पर हमले से सियासी हलचल, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
- Author
- February 02, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
