• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    September 29, 2025

    MDM अस्पताल के बाहर हादसा: बच्चा बिजली के झटके से घायल, इलाज चल रहा

    मथुरादास माथुर (MDM) अस्पताल में सोमवार को एक बच्चा बिजली के पोल से करंट लगने की चपेट में आ गया। बच्चा अपने दादा के साथ दवा और इलाज के लिए आया था। घटना तब हुई जब पोता वाटर कूलर से पानी पी रहा था और पास में रखे बिजली के पोल को छू लिया।

    हॉस्पिटल में भर्ती
    बच्चे को झटका लगते ही तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके दादा बाबूराम लोहार ने बताया कि वह अपने पोते और बहू को सर्दी-जुकाम होने पर अस्पताल लाए थे।

    शिकायत दर्ज
    घटना के बाद बाबूराम लोहार ने अस्पताल के अधीक्षक को लिखित शिकायत दी है। इसमें उन्होंने अस्पताल प्रशासन की लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि सुरक्षा उपाय बेहतर होते तो यह हादसा नहीं होता।

    Tags :
    Share :

    Top Stories