रूस में MBBS की पढ़ाई कर रहा राजस्थान के अलवर जिले का छात्र अजीत चौधरी (22) पिछले 9 दिनों से लापता है। छोटी दीपावली के दिन उसकी आखिरी बार अपनी मां से बात हुई थी। उसके बाद से परिवार का उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया है।
मां संतरा देवी का कहना है कि बेटे की तलाश में वे दर-दर भटक रही हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिली। उन्होंने एक वीडियो जारी कर केंद्र सरकार और न्यूयॉर्क स्थित राना अध्यक्ष प्रेम भंडारी से मदद की गुहार लगाई।
राना अध्यक्ष के प्रयासों से दूतावास ने की परिजनों से बात
वीडियो सामने आने के बाद राना अध्यक्ष प्रेम भंडारी ने मामले में सक्रिय भूमिका निभाई। उनके प्रयासों के बाद भारतीय दूतावास के एक अधिकारी ने अजीत चौधरी के चाचा नारायण चौधरी से बात की।
परिवार ने इसके बाद केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से भी मुलाकात की। उनके माध्यम से विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मिलने का समय तय हुआ है। पहले यह मुलाकात 27 अक्टूबर को होनी थी, लेकिन विदेश मंत्री के विदेश दौरे पर होने के कारण अब 30 अक्टूबर को तय की गई है।
पुलिस ने नहीं दी शिकायत की कॉपी, मोबाइल और जैकेट मिले नदी किनारे
परिवार का कहना है कि रूसी पुलिस ने अब तक कोई आधिकारिक शिकायत कॉपी नहीं दी है। वहीं, छात्र का मोबाइल फोन और जैकेट नदी किनारे मिलने की बात सामने आई है, लेकिन इसकी पुष्टि या विस्तृत जानकारी परिवार को नहीं दी गई।
राना अध्यक्ष प्रेम भंडारी ने कहा कि रूस की लोकल पुलिस केवल जांच जारी होने की बात कह रही है, पर कोई लिखित अपडेट नहीं दे रही। वहीं, रूसी दूतावास के अधिकारी भावेश ने भी मामले में संपर्क किया है और कहा है कि छात्र की लोकेशन का पता लगाने के लिए प्रयास जारी हैं।
परिवार से मिले नेता और सांसद
लापता छात्र के परिवार ने 26 अक्टूबर को पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह से मुलाकात की थी। सिंह ने लोकसभा के उपनेता प्रतिपक्ष गौरव गोगई को भी इस मामले की जानकारी दी और केंद्र सरकार से शीघ्र हस्तक्षेप की मांग की।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
AC ब्लास्ट से कैसे बचें? ओवरहीटिंग से लेकर खराब वायरिंग तक, जानिए खतरे की पूरी वजह
- Author
- June 01, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
