अरब सागर में बने चक्रवात का असर अभी भी राजस्थान में देखने को मिल रहा है। बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई, जबकि गुरुवार तड़के जयपुर, जोधपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर सहित कई जिलों में तेज बूंदाबांदी हुई। बारिश के चलते तापमान में 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने 13 जिलों में बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। बुधवार को भी दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बादल छाए रहे और कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई। सिरोही इस सीजन का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री और न्यूनतम 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर, उदयपुर, अजमेर और कोटा में भी तापमान 30 डिग्री से नीचे रहा।
बारिश का असर अब खेती पर भी दिखने लगा है। टोंक जिले के दूनी क्षेत्र में तेज बारिश से सरसों की फसल जलमग्न हो गई, जिससे किसानों को नुकसान झेलना पड़ा।
मौसम विभाग के अनुसार, यह चक्रवाती प्रभाव 30 अक्टूबर तक सक्रिय रहेगा। 31 अक्टूबर को कुछ शहरों में आंशिक बादल और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि 1 नवंबर से मौसम साफ और शुष्क हो जाएगा।
राज्य में पिछले 24 घंटों में अधिकांश जगह तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई। अजमेर में अधिकतम तापमान 24.3 और न्यूनतम 17.4 डिग्री, जयपुर में 26.7 और 18.8, उदयपुर में 22.2 और 18.1, जबकि सिरोही में 19.4 और 14.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
मोहल्ले में घुमाए गए आरोपी: हत्या की हर कड़ी को पुलिस ने मौके पर दोहराया
- Author
- October 30, 2025
-
मौसम विभाग ने जताई अगले 48 घंटे तक बारिश की संभावना, बढ़ेगी सर्दी
- Author
- October 30, 2025
-
हर नौवां भारतीय संक्रमित, स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को सतर्क रहने के दिए निर्देश
- Author
- October 30, 2025
-
फर्जी आधार कार्ड घोटाला: शरद गुट के विधायक के खुलासे के बाद दर्ज हुआ केस
- Author
- October 30, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
-
राजनीति और सिनेमा का संगम: राहुल गांधी ने करूर हादसे पर विजय को मिलाया फोन
- Author
- September 29, 2025
-
फाइनल में पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने जीता खिताब, शहर में दीपावली सा माहौल
- Author
- September 29, 2025
