राजस्थान में बर्फीली हवाओं का असर जारी है। माउंट आबू में बुधवार को भी तापमान जमाव बिंदु तक पहुंच गया, जिससे कई स्थानों पर ओस की बूंदें जमकर बर्फ में बदल गईं। हालांकि, सुबह धूप निकलने से ठंड में थोड़ी राहत मिली। आबू के साथ फतेहपुर, नागौर, सीकर और दौसा में भी कड़ी सर्दी का दौर जारी रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। शीतलहर का प्रभाव कम रहेगा और तापमान में उल्लेखनीय उतार-चढ़ाव नहीं होगा।
पिछले 24 घंटों में माउंट आबू के बाद सीकर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.5°C दर्ज हुआ। नागौर में 5.9°C, फतेहपुर में 6.9°C, दौसा में 6.7°C, जालौर में 7°C, सिरोही में 7.4°C, बारां में 7.8°C, चूरू और चित्तौड़गढ़ में 8.2°C, पिलानी में 8.7°C, वनस्थली में 8.3°C, भीलवाड़ा में 8.5°C, उदयपुर में 9°C, अजमेर में 9.8°C, कोटा में 11°C और जयपुर में 11.8°C दर्ज किया गया।
दिन के तापमान में भी मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। फतेहपुर में अधिकतम तापमान 2.2°C बढ़कर 31°C पहुंच गया। सीकर में अधिकतम तापमान 29°C, पिलानी में 29.5°C, जोधपुर में 30.4°C, फलोदी में 30°C, बीकानेर में 30.6°C, जैसलमेर में 31.5°C और बाड़मेर में 32.1°C रिकॉर्ड किया गया।
मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राज्य के दक्षिणी हिस्सों में पूर्वी हवाओं का प्रभाव बढ़ेगा। इसके चलते कोटा और उदयपुर संभाग में अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान 1–2 डिग्री तक बढ़ सकता है, जिससे सर्दी में हल्की कमी आएगी।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
AC ब्लास्ट से कैसे बचें? ओवरहीटिंग से लेकर खराब वायरिंग तक, जानिए खतरे की पूरी वजह
- Author
- June 01, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
