देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है। राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की बारिश और ओले गिरने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटों में पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर ओले गिरे। बारां जिले के छबड़ा में सबसे अधिक 40 मिमी वर्षा हुई।
राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में शुष्क मौसम रहेगा, लेकिन उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में 3–5 डिग्री की गिरावट संभव है। जयपुर, बीकानेर, सीकर और अजमेर जैसे शहरों में सुबह और रातें और ठंडी रहेंगी। मौसम विभाग ने किसानों को फसलों को ओस और ठंड से बचाने की सलाह दी है।
पश्चिम बंगाल में भी ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई है। दार्जिलिंग में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री, कालिम्पोंग में 16.5 डिग्री और मैदानी क्षेत्रों में पुरुलिया 17 डिग्री दर्ज हुआ। कोलकाता का न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। अगले सप्ताह तक राज्य में शुष्क मौसम रहेगा।
उत्तरी भारत की ठंडी हवाओं के चलते नवंबर के दूसरे सप्ताह तक राजस्थान और बंगाल दोनों राज्यों में सर्दी का असर और बढ़ने की संभावना है।
श्रीनगर-लेह हाईवे बंद
जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी के कारण मुगल रोड, श्रीनगर-लेह हाईवे और राजदान दर्रा बंद हो गया। बांदीपोरा जिले में सात नागरिक फंस गए, जिन्हें बीएसएफ ने सुरक्षित निकाला। लेह के द्रास सेक्टर में 3–4 फुट बर्फ जमा हुई। गुलमर्ग और सोनमर्ग में पर्यटक बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, खराब मौसम और शून्य दृश्यता के बीच बचाव दल ने फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकाला।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
AC ब्लास्ट से कैसे बचें? ओवरहीटिंग से लेकर खराब वायरिंग तक, जानिए खतरे की पूरी वजह
- Author
- June 01, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
