• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 25, 2026

    मौसम का बदला मिजाज, कहीं भीषण गर्मी तो कहीं बारिश के आसार

     

    राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर लगातार तेज होता जा रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक पहुंचने की संभावना जताई है। इसे देखते हुए विभाग ने अगले चार दिनों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। सोमवार को 3 जिलों में ऑरेंज और 16 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    मौसम विभाग के अनुसार 28 मई के बाद एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो सकता है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल छाने, तेज आंधी चलने और हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। यह मौसम बदलाव जून के पहले सप्ताह तक जारी रह सकता है।

    पिछले 24 घंटे में श्रीगंगानगर प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा वनस्थली (टोंक) में 45.1, अलवर में 45, चूरू में 44.9, फलोदी, बीकानेर और कोटा में 44.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। जैसलमेर, फलोदी और बीकानेर में सीवियर हीटवेव का असर देखा गया।

    मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस सप्ताह राजस्थान में गर्मी अपने चरम पर पहुंच सकती है। इसके बाद वेस्टर्न डिस्टरबेंस और मानसून पूर्व हवाओं के सक्रिय होने से तापमान में गिरावट आएगी और वातावरण में नमी बढ़ने लगेगी।

    जयपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अजमेर में तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। अलवर में भी तापमान 46 डिग्री तक जाने की संभावना जताई गई है। वहीं कोटा और उदयपुर में भी तेज गर्मी और लू का असर बना हुआ है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories