कोटा शहर में रविवार शाम बीच बाजार में एक बदमाश ने चाकू लहराकर दहशत फैला दी। महावीर नगर थाना क्षेत्र के संतोषी नगर चौराहे पर बदमाश ने लोगों को धमकाया और गोलगप्पे का ठेला लगाने वाले युवक से चाकू की नोक पर मोबाइल और गल्ले में रखे रुपए छीन लिए। आरोपी ने युवक को धमकी दी कि उसे हर महीने “मैथिली” देनी होगी। पूरी घटना का वीडियो सामने आया है।
वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
घटना शाम करीब 7 बजे हुई। वीडियो सामने आने के बाद महावीर नगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत मिल चुकी है और CCTV फुटेज व वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का दावा है कि बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर मामला खुलासा किया जाएगा।
ठेले वाले से वसूली, चाकू दिखाकर छीना कैश और मोबाइल
पीड़ित जितेंद्र कुशवाह ने बताया कि वह संतोषी नगर चौराहे पर चाट–पानी पूरी का ठेला लगाता है। घटना के समय उसके ठेले पर कर्मचारी रामू काम कर रहा था। तभी इलाके के बदमाश देवा गुर्जर और सोनू मेहरा वहां पहुंचे और पैसे मांगने लगे। रामू द्वारा इनकार करने पर दोनों ने नशे में चाकू निकाल लिया।
धमकाते हुए उन्होंने गल्ले से 3 हजार रुपये निकाल लिए और रामू को चाकू से मारने की कोशिश की। हंगामा बढ़ते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान बदमाशों ने आसपास लगे 2–3 ठेले भी पलट दिए, जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई।
लंबे समय से क्षेत्र में वसूली का आरोप
जितेंद्र ने बताया कि आरोपी लंबे समय से चौराहे पर “मैथिली” यानी महीने की वसूली करते आ रहे हैं। घटना के बाद पीड़ित ने महावीर नगर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
