राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 2024 (माध्यमिक शिक्षा विभाग) का रविवार को आयोजन किया गया। पाली में 21 परीक्षा केंद्रों पर दो पारी में परीक्षा का आयोजन किया गया। कड़ी जांच के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश दिया गया। बरसात के कारण जिले में कई क्षेत्रों में नदी-नालों में पानी बह रहा है। ऐसे में कई स्टूडेंट निर्धारित समय से कुछ मिनट की देरी से पहुंचे। लेकिन उन्हें एंट्री नहीं दी गई। पाली में परीक्षा के दौरान नकल का कोई मामला सामने नहीं आया।
पहली बार सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित हुई। पंजीकृत 6520 में से 4216 अभ्यर्थियों परीक्षा देने पहुंचे। 2304 गैर हाजिर रहे। पहली पारी में कुल 64.66 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। दूसरी पारी दोपहर 3 से शाम साढ़े 5 बजे तक आयोजित हुई। जिसमें पंजीकृत 6520 में से 4200 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। 2320 गैर हाजिर रहे। कुल 64.42 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान सुरक्षा में सभी केंद्रों पर पुलिस के जवान तैनात नजर आए।
पाली शहर के लोढ़ा स्कूल परीक्षा केंद्र सोजतरोड क्षेत्र की दिव्या नाम की लड़की दो मिनट देरी से पहुंची। जिसे एंट्री नहीं मिली। बोली की बरसात के कारण रास्ते में रपट पर पानी बह रहा था इसलिए लेट हो गई। लेकिन नियमों के अनुसार उसे एंट्री नहीं मिली।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
