बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने गुरुवार को प्रदेश बीजेपी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को मेलोडी टॉफी बांटकर राहुल गांधी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि इटली राहुल गांधी का ननिहाल है और मेलोडी टॉफी देखकर वह मचलने लगे। राठौड़ ने कहा कि राहुल गांधी का यह बचपना है, इसलिए उन्होंने कार्यकर्ताओं को भी वही टॉफी बांटी, जिसे देखकर राहुल गांधी आकर्षित हुए थे।
मदन राठौड़ ने राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को ‘गद्दार’ कहने वाले बयान की भी कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री को गाली देने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि खराब होती है।
इसी मुद्दे को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय से चौमूं हाउस सर्किल तक प्रदर्शन किया और राहुल गांधी का पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी, प्रदेश मंत्री सीताराम पोसवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष राखी राठौड़ और युवा मोर्चा अध्यक्ष शंकर गोरा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की, लेकिन कई कार्यकर्ता बैरिकेड्स पार कर आगे बढ़ गए। बाद में नेताओं की समझाइश के बाद स्थिति शांत हुई। कुछ देर के लिए चौमूं हाउस सर्किल पर जाम की स्थिति भी बन गई।
इस दौरान बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भी तीखी नोकझोंक हुई। दरअसल, कांग्रेस कार्यकर्ता वहां से गुजर रहे थे, तभी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ बयानबाजी की। इसके जवाब में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए, जिसके बाद दोनों पक्षों में बहस हो गई। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
