राजस्थान के उदयपुर में चलती कार में प्राइवेट आईटी कंपनी की मैनेजर से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। सुखेर थाना पुलिस आज आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी।
एसपी योगेश गोयल ने बताया कि आरोपियों को रात करीब 12 बजे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में सामने आया है कि 20 दिसंबर की रात एक होटल में पार्टी आयोजित की गई थी। पार्टी के बाद आरोपियों ने करीब तीन घंटे तक युवती को कार में इधर-उधर घुमाया, इसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया।
पुलिस के अनुसार, मेडिकल रिपोर्ट में युवती के शरीर पर मिले घाव गैंगरेप के दौरान के बताए गए हैं। मामले की जांच एएसपी माधुरी वर्मा कर रही हैं और आरोपियों से लगातार पूछताछ जारी है।
होटल पार्टी के बाद हुई वारदात
पुलिस ने बताया कि पीड़िता एक प्राइवेट आईटी कंपनी में मैनेजर है। 20 दिसंबर को कंपनी के सीईओ की बर्थडे और न्यू ईयर पार्टी शोभागपुरा स्थित होटल में हुई थी। पार्टी देर रात तक चली, इस दौरान शराब का सेवन भी हुआ। युवती की तबीयत बिगड़ने पर उसे घर छोड़ने के नाम पर उसी की कार में बैठाया गया।
आरोप है कि रास्ते में युवती को नशीला पदार्थ पिलाया गया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दरिंदगी की।
पुलिस ने बताया कि आज आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी, ताकि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा सके।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
AC ब्लास्ट से कैसे बचें? ओवरहीटिंग से लेकर खराब वायरिंग तक, जानिए खतरे की पूरी वजह
- Author
- June 01, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
