• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    October 20, 2025

    खेतों से सोलर पैनल और मोटर चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार

    उदयपुर के फतहनगर थाना पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 10 चोरी की मोटर साइकिलें, सोलर प्लेटें और अन्य कीमती सामान बरामद किए गए हैं।

    थानाधिकारी चंद्रशेखर किलानिया के अनुसार, कीकावास निवासी पप्पूलाल डांगी ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनके रिश्तेदार गोपीलाल डांगी के खेत से सोलर सिस्टम, पैनल, कंट्रोलर और मोटर सहित अन्य सामग्री चोरी हो गई थी। 19 अगस्त को पता चला कि खेत से 11 सोलर प्लेटें और अन्य सामान चोरी हो गए थे।

    पुलिस ने मामले में बाबूलाल पुत्र ओंकार डांगी और प्रकाश पुत्र रूपलाल डांगी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने लदाना भवाल फैक्ट्री, भानसोल गढ़वाडा, जावड, पलाना, गादोली रोड और भवागनपुरा सहित आसपास के क्षेत्रों में की गई चोरी की वारदातें भी स्वीकार कीं।

    अधिकारियों ने बताया कि आरोपी सोलर पैनल, मोटर और मवेशी चोरी जैसी वारदातों में भी शामिल थे। पुलिस अब आरोपियों से और पूछताछ कर रही है और चोरी की अन्य घटनाओं की जांच जारी है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories