जयपुर में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। भांकरोटा इलाके में जयपुर-अजमेर हाईवे पर हाईवे और सर्विस लाइन के बीच लगी लोहे की सेफ्टी रेलिंग में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जा घुसी। हादसा उस समय हुआ, जब हाईवे पर चल रहे एक कंटेनर से ट्रैक्टर का ऊपरी हिस्सा टच हो गया, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया।
कंट्रोल खोने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली लोहे की रेलिंग तोड़ते हुए सर्विस लाइन की ओर चली गई और बीच डिवाइडर पर अटक गई। इस दौरान सीट पर बैठा ड्राइवर उछलकर आगे की ओर लटक गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि ड्राइवर ने ट्रैक्टर को पकड़े रखा, जिससे उसकी जान बच गई।
पुलिस के अनुसार, हादसा दोपहर करीब 1 बजे हुआ। उस वक्त हाईवे पर पीछे से और सर्विस लाइन में कोई अन्य वाहन नहीं आ रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पहुंचकर ड्राइवर को संभाला।
भांकरोटा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त रेलिंग को सड़क किनारे करवाया और यातायात को सुचारु कराया। हादसे का वीडियो सामने आने के बाद यह घटना सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
