• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    September 28, 2025

    कोटा रेल मंडल के यात्रियों के लिए खुशखबरी: MP-महाराष्ट्र के लिए स्पेशल ट्रेन होगी उपलब्ध

    दिवाली और छठ पूजा सहित त्योहारों के चलते रेलवे ने महत्वपूर्ण मार्गों पर स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। महाराष्ट्र और यूपी जाने वाले यात्रियों के लिए अब दो नई स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। ये ट्रेनें कोटा से होकर गुजरेंगी, जिससे कोटा से महाराष्ट्र, दिल्ली और जयपुर जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। पहले ही पांच विशेष ट्रेनें घोषित की जा चुकी हैं। इनकी टिकट रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से बुक की जा सकती है।

    रेलवे की ओर से चलाई जा रही बांद्रा-सांगानेर वीकली सुपरफास्ट एसी ट्रेन 2 अक्टूबर से 28 नवंबर तक चलेगी। ट्रेन नंबर 09023 बांद्रा टर्मिनस से सांगानेर के लिए हर गुरुवार शाम 4:45 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन सुबह 8:25 बजे कोटा और दोपहर 12:30 बजे सांगानेर पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 09024 सांगानेर से बांद्रा टर्मिनस के लिए हर शुक्रवार शाम 4:50 बजे रवाना होगी और रात 8:10 बजे कोटा और अगले दिन सुबह 11:15 बजे बांद्रा पहुंचेगी। ट्रेन बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड़, सूरत, भरूच, वडोदरा, रतलाम, नागदा, चैमहला, शामगढ़, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा और सवाई माधोपुर में रुकेगी। इसमें फर्स्ट एसी, सेकंड एसी, थर्ड एसी और थर्ड एसी इकोनॉमी कोच हैं।

    इसी तरह, इंदौर-हजरत निजामुद्दीन वीकली सुपरफास्ट एसी ट्रेन 3 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक चलेगी। ट्रेन नंबर 09309 इंदौर से हजरत निजामुद्दीन के लिए शुक्रवार और रविवार को शाम 5:00 बजे रवाना होगी। यह रात 10:35 बजे कोटा और अगले दिन सुबह 5:00 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09310 हजरत निजामुद्दीन से इंदौर के लिए सोमवार और शनिवार सुबह 8:20 बजे रवाना होगी, दोपहर 2:35 बजे कोटा और रात 9:00 बजे इंदौर पहुंचेगी। ट्रेन मथुरा, भरतपुर, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, शामगढ़, नागदा, उज्जैन और देवास में रुकेगी। इसमें सेकंड और थर्ड एसी कोच हैं।

    Tags :
    Share :

    Top Stories