• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    September 21, 2025

    कोटा में यात्रियों से भरी रोडवेज बस में आग, बड़ा हादसा टला; इंजन से उठा धुआं, सभी सुरक्षित

    कोटा-बूंदी रोड स्थित मां टाउनशिप के पास रविवार सुबह 11.30 बजे यात्रियों से भरी एक रोडवेज बस में अचानक आग लग गई। बस अजमेर डिपो की थी और अजमेर से आ रही थी। बस में करीब 50 यात्री सवार थे।

    इंजन से धुआं उठता देख चालक ने तुरंत बस रोक दी और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। थोड़ी ही देर में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। ड्राइवर और कंडक्टर ने फायर सिलेंडर से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग विकराल हो गई।

    सूचना पर नगर निगम की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। डिपो अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में गियर बॉक्स में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories