कोटा शहर में मामूली विवाद के चलते पड़ोसियों के बीच सरेराह हिंसक झगड़ा हो गया। बीच सड़क एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर पाइप, सरिए और डंडों से हमला कर दिया। झगड़ा शांत कराने पहुंचे नगर निगम कर्मचारी के सिर पर भी हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना महावीर नगर थाना क्षेत्र के वीर सावरकर नगर की है, जो रविवार शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच हुई। हमले में नगर निगम कर्मचारी राकेश राठौर के सिर में गंभीर चोट आई, उनके सिर पर चार टांके लगाए गए हैं, जबकि पैर में भी चोट लगी है। राकेश को न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
पीड़ित के बड़े भाई किशन ने बताया कि राकेश रविवार शाम अपने दोस्त वीरेंद्र और हेमंत पारेता के साथ मदर टेरेसा स्कूल के पास खड़ा था। इसी दौरान गोपाल महावर, उसका बेटा विक्की, हेमंत और पड़ोसी सुरेश नागर हाथों में सरिए, पाइप और लाठी लेकर वहां पहुंचे और हेमंत पारेता पर हमला कर दिया। जब राकेश ने बीच-बचाव किया तो आरोपियों ने पाइप से उसके सिर पर वार कर दिया। राकेश जमीन पर गिर पड़ा, इसके बावजूद उस पर हमला जारी रखा गया। भीड़ जमा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।
हमले में वीरेंद्र के हाथ में और हेमंत पारेता के हाथ-पैर में चोटें आई हैं। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ महावीर नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
महावीर नगर थाना के भूपेंद्र सिंह ने बताया कि फरियादी की शिकायत पर घायल का मेडिकल कराया जा रहा है। मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच की जाएगी।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
