कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने बुधवार देर रात बीकानेर के नापासर गांव में पेट्रोलियम उत्पाद बनाने वाली एक फैक्ट्री पर छापेमारी की। इस दौरान फैक्ट्री में डेढ़ लाख लीटर इंडस्ट्रियल ऑयल और पलंग के नीचे छिपा 15 लाख रुपए कैश बरामद किया गया।
मंत्री मीणा को पहले सूचना मिली थी कि फैक्ट्री में बड़े पैमाने पर नकली बायोडीजल का भंडारण हो रहा है। इसके बाद उन्होंने खुद नापासर पहुंचकर अधिकारियों की टीम के साथ कार्रवाई की। फैक्ट्री में भरे गए तेल के कई ई-वे बिल सूरत, अहमदाबाद से लुधियाना और दिल्ली के लिए बनाए गए थे, लेकिन टैंकर नापासर में खाली हो जाता था।
छापेमारी के दौरान फैक्ट्री संचालकों ने सफाई देने की कोशिश की, लेकिन कार्रवाई नहीं रोकी गई। फैक्ट्री मालिक केशव विजय ने दावा किया कि इंडस्ट्रियल तेल केवल उद्योगों में इस्तेमाल होता है और यह अकेली फैक्ट्री नहीं है।
मंत्री मीणा ने भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर भी अवैध डीजल भरते वाहनों का निरीक्षण किया। ड्राइवर ने मंत्री को बताया कि वह हर हफ्ते नापासर थाने को 15 हजार रुपए देता है, इसलिए कोई रोकता नहीं।
सूत्रों के अनुसार, फैक्ट्री मालिक सूरत से तेल 45 रुपए प्रति लीटर में खरीदते थे और 72 रुपए प्रति लीटर में पिकअप वालों को बेचते थे, जबकि पिकअप वाले इसमें 3 रुपए प्रति लीटर का फायदा जोड़कर 75 रुपए प्रति लीटर में ट्रक ड्राइवरों को देते थे।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
AC ब्लास्ट से कैसे बचें? ओवरहीटिंग से लेकर खराब वायरिंग तक, जानिए खतरे की पूरी वजह
- Author
- June 01, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
