जयपुर ग्रामीण जिले के किशनगढ़-रेनवाल में रविवार शाम एक रेस्टोरेंट में रखा एलपीजी गैस सिलेंडर फट गया, जिससे तेज धमाके के साथ दो विस्फोट हुए और बिल्डिंग का एक हिस्सा गिर गया। इस दौरान आग भी लग गई। पहली मंजिल पर स्थित मिठाई के कारखाने में काम कर रहा एक युवक मलबे में दब गया।
रेनवाल पुलिस ने एसडीआरएफ टीम की मदद से मलबे में फंसे दो युवकों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। थोड़ी देर बाद मलबे में एक और युवक मिला, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थानाधिकारी देवेंद्र चावला ने बताया कि घटना स्थल रेलवे फाटक के पास स्थित दो मंजिला बिल्डिंग की पहली मंजिल पर स्थित मिठाई के कारखाने में हुई। दीपावली के अवसर पर कारखाने में मिठाइयां और खाना बनाया जा रहा था। अचानक सिलेंडर फटने से दो तेज धमाके हुए और कारखाने की छत गिर गई। इसके चलते पहली मंजिल पर काम कर रहे हलवाई और रेस्टोरेंट के पास मौजूद दो युवक मलबे में दब गए।
एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन में टीम ने अनुज और दिवांश को गंभीर हालत में मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। लगभग एक घंटे बाद किशन कुमार (32) निवासी कन्नौज, उत्तरप्रदेश को मलबे से निकालकर अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस सिलेंडर ब्लास्ट के कारण का पता लगाने में जुटी है और घटनास्थल पर सुरक्षा एवं बचाव कार्य जारी हैं।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
