राजस्थान रोडवेज के भरतपुर डिपो ऑफिस से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां दो अधिकारियों के कुछ फूहड़ और अनुशासनहीन वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वीडियो में दफ्तर के अंदर महिला अधिकारी अपने साथी पुरुष अधिकारी का श्रृंगार करती नजर आ रही हैं।
एक वीडियो में सहायक प्रशासनिक अधिकारी गायत्री, अपने साथी अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी सुनील कुमार को लिपस्टिक लगाती दिख रही हैं। इसके बाद वह उनके माथे पर बिंदी लगाती हैं और चुनरी भी ओढ़ाती हैं। वीडियो में दोनों हंसते-मुस्कराते और मज़ाकिया अंदाज़ में पोज़ देते दिखाई दे रहे हैं।
दूसरे वीडियो में सुनील कुमार “परदेसिया... ये सच है पिया” गाना गाते हुए डांस करते नजर आते हैं। वीडियो में दफ्तर के माहौल में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि यह ऑफिस आवर्स के दौरान ही शूट किया गया है।
इन वीडियो के सामने आने के बाद रोडवेज प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मामला जब उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तो दोनों अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की गई।
भरतपुर रोडवेज डिपो के मुख्य प्रबंधक शक्ति सिंह ने बताया कि दोनों अधिकारियों को APO (Awaiting Posting Order) कर दिया गया है। साथ ही, यह जांच शुरू कर दी गई है कि ये वीडियो आखिर कब रिकॉर्ड किए गए थे और उस समय ऑफिस में और कौन मौजूद था।
शक्ति सिंह ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में इस तरह का व्यवहार पूरी तरह अस्वीकार्य है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सूत्रों के मुताबिक, इस घटना ने रोडवेज विभाग की साख पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि दोनों अधिकारी प्रशासनिक जिम्मेदारी संभालते हैं और इनके व्यवहार से अन्य कर्मचारियों पर गलत संदेश गया है।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
AC ब्लास्ट से कैसे बचें? ओवरहीटिंग से लेकर खराब वायरिंग तक, जानिए खतरे की पूरी वजह
- Author
- June 01, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
