नादौती थाना क्षेत्र के गुढ़ाचंद्रजी कस्बे में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। एक स्कूल बस ने तीन मासूम बच्चियों को कुचल दिया। हादसे में 5 वर्षीय रिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चियां गंभीर रूप से घायल हैं।
घटना सुबह करीब 8 बजे KBSS स्कूल के सामने हुई। रिया (5), शानू (7) और जिया (4) इसी स्कूल में पढ़ती थीं और उसी बस से उतर रही थीं। बच्चियों के उतरते ही ड्राइवर ने लापरवाही से बस आगे बढ़ा दी, जिससे तीनों चपेट में आ गईं। घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से शानू की हालत गंभीर होने पर दौसा रेफर कर दिया गया।
घटना के बाद बवाल
हादसे की खबर फैलते ही गुस्साए ग्रामीण स्कूल पहुंच गए और जमकर तोड़फोड़ की। ग्रामीणों ने स्कूल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और आरोपी ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नादौती रोड को जाम कर दिया। जाम सुबह 9 बजे शुरू हुआ और दोपहर 2 बजे तक भी नहीं हट सका।
ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल प्रशासन की लापरवाही और ड्राइवर की गलती से मासूम की जान गई है। वहीं, हादसे के बाद स्कूल संचालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस की कार्रवाई
टोडाभीम डीएसपी मुरलीलाल मीणा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और आरोपी चालक की तलाश जारी है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन भी दिया गया है।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
AC ब्लास्ट से कैसे बचें? ओवरहीटिंग से लेकर खराब वायरिंग तक, जानिए खतरे की पूरी वजह
- Author
- June 01, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
