पाली जिले के स्टेट हाईवे-62 स्थित आमलिया टोल नाके पर गुरुवार शाम करीब 6:27 बजे कार सवार बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। छह गाड़ियों में आए हमलावरों ने पहले बैरियर तोड़ा, फिर टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट करते हुए केबिन और सर्वर रूम में तोड़फोड़ की तथा नकद कलेक्शन लूटकर फरार हो गए।
टोल मैनेजर राहुल सामोता ने नाना थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि सफेद कैंपर गाड़ी ने सबसे पहले बैरियर तोड़ा। विरोध करने पर चालक ने कर्मचारी पिंटूसिंह के सिर पर प्लास्टिक की कुर्सी से हमला कर दिया। इसके बाद दो थार, एक स्विफ्ट, एक फोर्ड फिगो सहित अन्य वाहनों में आए युवक लाठियां, हॉकी स्टिक और सरिए लेकर उतरे और कर्मचारियों पर हमला कर दिया, जिससे टोल स्टाफ में दहशत फैल गई।
हमलावरों ने सर्वर रूम में घुसकर मॉनिटर, प्रिंटर, सीसीटीवी कैमरे और कांच तोड़ दिए तथा टोल का कैश कलेक्शन भी ले गए। बीच-बचाव करने आए बाबूलाल और कार्तिक को भी गंभीर चोटें आईं। घटना के दौरान एक बाइक को टक्कर मारने से राहगीर केसरसिंह भी घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सिरोही और नाना अस्पताल में कराया गया।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यशपाल रावल, भरत रावल, कुलदीप सिंह राणावत, कैलाश सिंह सहित अन्य युवकों की पहचान की है। नाना थाने के एएसआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की तलाश जारी है। हमले के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
