• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 18, 2026

    कंपोस्ट के कट्टों में छिपाकर गुजरात ले जा रहा था अवैध शराब

    कोटा में आबकारी विभाग ने रविवार रात अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। विभाग ने एक ट्रक जब्त किया, जिसमें करीब 1320 पेटियों में शराब भरी हुई थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह शराब हरियाणा और पंजाब से लाकर गुजरात सप्लाई के लिए ले जाई जा रही थी। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 60 लाख रुपए आंकी गई है।

    आबकारी विभाग के एडिशनल कमिश्नर नरेश मालव ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने के बाद टीम को हाईवे पर तैनात किया गया था। उत्तराखंड पासिंग ट्रक जैसे ही मंडाना टोल पहुंचा, उसे रुकवाया गया। इस दौरान पुलिस को देखकर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

    इसके बाद ट्रक की तलाशी लेने पर खाद और वर्मी कंपोस्ट के कट्टों के नीचे छिपाकर रखी गई राजधानी ब्रांड की अवैध शराब बरामद हुई। तस्करों ने शराब को छिपाने के लिए ऊपर से खाद के कट्टे भर रखे थे, ताकि किसी को शक न हो सके।

    आबकारी विभाग ने ट्रक को जब्त कर कोटा लाया, जहां देर रात तक शराब की गिनती और गोदाम में रखवाने की प्रक्रिया चलती रही। विभाग के अनुसार पूरी गिनती और ब्रांड सत्यापन के बाद शराब की कीमत और बढ़ सकती है।

    फिलहाल आबकारी विभाग इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गया है। जांच की जा रही है कि गुजरात जैसे ड्राई स्टेट में अवैध शराब सप्लाई का यह रैकेट कब से सक्रिय था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। विभाग ने कहा कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

    Tags :
    Share :

    Top Stories