जयपुर जिले के दूदू क्षेत्र के मौखमपुरा के पास मंगलवार रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एलपीजी सिलेंडरों से भरे खड़े ट्रक को एक केमिकल टैंकर ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद टैंकर केबिन में आग लग गई, जो तेजी से ट्रक तक फैल गई। आग सिलेंडरों तक पहुंचते ही लगभग 200 सिलेंडर फट गए। धमाकों की आवाज 10 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी और कुछ सिलेंडर 500 मीटर दूर खेतों में जा गिरे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टैंकर चालक ने आरटीओ वाहन को देखकर अचानक ढाबे की ओर मोड़ लिया और ट्रक से टकरा गया। हादसे में टैंकर चालक जिंदा जल गया, वहीं आसपास खड़े पांच अन्य वाहन भी आग की चपेट में आ गए। ट्रक में कुल 330 सिलेंडर लदे थे, जिनमें से दो-तिहाई से ज्यादा फट गए। दमकल की 12 गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हाईवे को दोनों ओर बंद करना पड़ा, जो बुधवार सुबह 4:30 बजे दोबारा खोला गया।
हादसे के तुरंत बाद ट्रैफिक डायवर्जन किया गया। अजमेर से जयपुर जाने वाले वाहनों को किशनगढ़ और रूपनगढ़ के रास्ते भेजा गया, जिससे दूरी सामान्य 115 किलोमीटर के बजाय लगभग 130 किलोमीटर हो गई। जयपुर से अजमेर आने वाले वाहनों को टोंक रोड की ओर मोड़ा गया।
एसएमएस अस्पताल को अलर्ट मोड पर रखा गया। आईसीयू बेड और पूरी मेडिकल टीम इमरजेंसी में तैनात की गई। वर्तमान में तीन लोग लापता हैं। टैंकर चालक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। अग्निशमन कर्मी अब भी कमिकल से भरे ट्रक पर पानी का छिड़काव कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा रात में ही मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
