राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के आदिवासी समुदाय के 53 लोगों को महाराष्ट्र में बंधक बनाकर गन्ने के खेतों में काम करवाए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ितों को 500 रुपए रोज की दिहाड़ी और फ्री रहने-खाने का लालच देकर घर से ले जाया गया, लेकिन महाराष्ट्र पहुंचते ही उन्हें अलग-अलग जमींदारों के हवाले कर दिया गया।
आरोप है कि मजदूरों से दिन-रात काम कराया जाता था। समय पर खाना नहीं दिया जाता और मजदूरी मांगने पर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की जाती थी। कई मजदूरों ने बताया कि सुबह 4 बजे से देर रात तक खेतों में काम करवाया जाता था। इलाज की जगह जबरन शराब पिलाने तक के आरोप सामने आए हैं।
शुक्रवार देर रात प्रतापगढ़ पुलिस ने करीब 950 किलोमीटर दूर महाराष्ट्र के सोलापुर जिले से 13 महिलाओं समेत 53 मजदूरों का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित प्रतापगढ़ पहुंचाया।
प्रतापगढ़ एसपी बी. आदित्य ने बताया कि 22 दिसंबर को घंटाली थाना क्षेत्र में एक मजदूर के परिजन ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में सोलापुर जिले के अकलूज थाना क्षेत्र के जाबुड़ गांव में मजदूरों को बंधक बनाकर काम कराने की जानकारी दी गई थी। इसके बाद पुलिस टीम गठित कर कार्रवाई की गई।
पीड़ित मजदूरों ने बताया कि अत्याचार से परेशान होकर कुछ लोग किसी तरह वहां से भाग निकले और प्रतापगढ़ पहुंचकर परिजनों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस जांच में सामने आया है कि अलवर और महाराष्ट्र के दलालों ने मजदूरों को इंदौर में काम दिलाने का झांसा दिया था, लेकिन उन्हें महाराष्ट्र ले जाया गया। आरोप है कि दलालों ने जमींदारों से करीब 27.50 लाख रुपए एडवांस भी ले रखे थे।
फिलहाल पुलिस ने महाराष्ट्र के सीताराम पाटिल और अलवर निवासी खान नामक दलाल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रेस्क्यू किए गए मजदूरों को उनके गांव भेज दिया गया है।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
